{"_id":"69446f8b9ff2979ec40b051e","slug":"bulldozer-runs-in-illegal-colony-bjp-councillors-office-also-demolished-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1058001-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर, भाजपा पार्षद का कार्यालय भी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर, भाजपा पार्षद का कार्यालय भी ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बागपत रोड स्थित हरमन सिटी के पास डॉ. वीपी सिंह की अवैध कॉलोनी कैलाश कुंज पर बृहस्पतिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बुलडोजर चला दिया। इसमें वार्ड-51 के भाजपा पार्षद राजेंद्र उपाध्याय का कार्यालय भी ध्वस्त कर दिया गया। पार्षद ने कार्रवाई पर आपत्ति की और मेडा पर नोटिस चस्पा किए बिना ही ध्वस्तीकरण करने के आरोप लगाए हैं।
कैलाश कुंज में दस हजार मीटर की कॉलोनी में बिना मानचित्र के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को इस अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें भाजपा पार्षद राजेंद्र उपाध्याय ने भी अपना कार्यालय बनाया हुआ था।
मेडा के प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि डॉ. वीपी सिंह द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बृहस्पतिवार को मेडा की टीम को मौके पर भेजकर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़कों, बिजली के खंभों, बाउंड्रीवाल और कॉलोनी के मुख्य गेट के पास निर्मित छह दुकानों सहित अन्य विकास कार्यों को पूरी तरह तोड़ दिया गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा कॉलोनी को विकसित करने का प्रयास किया तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।