फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulldozer on the crop in front of farmers, nokjhonk with officials

किसानों के अरमानों पर चलाया बुलडोजर, अधिकारियों से तीखी नोकझोंक

Thu, 02 Nov 2017 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 02 Nov 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer on the crop in front of farmers, nokjhonk with officials
फसल पर चलाया बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले के जागृति विहार में किसानों से जमीन खाली कराने के लिए बुधवार को टीम पहुंची। अधिकारियों ने एक तरफ किसानों से वार्ता की, तो दूसरी ओर फसल पर बुलडोजर चलवा दिया। इससे किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। इस दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। यहां तक कि किसानों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर दस थानों की पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, एसपी सिटी सहित कई सीओ मौके पर मौजूद रहे। आवास विकास के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बता दें कि 25 फरवरी को आरएसएस का बड़ा समागम जागृति विहार में होना है। जिसको लेकर आवास विकास ने आरएसएस को जमीन पर कार्यक्रम की अनुमति भी दे दी है। लेकिन मामला किसानों और आवास विकास के बीच अटका हुआ है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है अगर जमीन का प्रतिकर बढ़ाकर नहीं दिया गया तो वो जमीन खाली नहीं करेंगे। फिलहाल काजीपुर और सराय काजी गांव के किसान करीब दो सौ एकड़ जमीन पर फसल बो रहे हैं। प्रशासन की ओर से गांव में मनादी करानी शुरू कर दी है। अधिकारी किसानों को फसल का मुआवजा भी देने को तैयार हैं, लेकिन किसान अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहींं मंगलवार को खरखौदा थाना एसओ प्रमोद गौतम काजीपुर गांव के किसानों को मनाने पहुंचे थे। किसानों ने पुलिस प्रशासन से कहा था कि प्रतिकर बढ़ेगा तो ही जमीन खाली होगी। मो. अंसार, तुलसीदास, रोहित गुर्जर, विनोद कुमार, बिल्लू, मोहित, सागर, शिवा, अतुल और हरिओम मौजूद रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed