फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bull injured after falling into a 20-foot-deep dry well; rescued using a JCB.

Meerut News: 20 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरा सांड घायल हुआ,जेसीबी से निकाला बाहर

Sat, 27 Jun 2026 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 27 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bull injured after falling into a 20-foot-deep dry well; rescued using a JCB.
बहसूमा। कुएं में गिरे आवारा सांड को जेसीबी से निकलवाते हुए पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। एनएच 34 स्थित समसपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात को एक सांड 20 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सकुशल बाहर निकलवाया।

सांड के कुएं में गिरने की सूचना समसपुर निवासी प्रधान के अक्षय कुमार ने पुलिस को दी। 20 फीट गहराई में गिरने से सांड बुरी तरह घायल हो गया और दर्द से कराहने लगा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की बकेट में रस्सा बांधकर सांड को सुरक्षित ऊपर खींचा गया। लोगों ने प्रशासन से बाईपास और खेतों के आसपास ऐसे पुराने खुले कुओं को बंद कराने व इनकी चहारदीवारी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed