{"_id":"587e6d054f1c1ba73fefe664","slug":"budhvaar-ko-kohra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को वेस्ट यूपी में रहा कोहरे का कहर, ठंड से बढ़ी ठिठुरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को वेस्ट यूपी में रहा कोहरे का कहर, ठंड से बढ़ी ठिठुरन
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 18 Jan 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी का सितम फिर से बढ़ गया है। मंगलवार को चली शीतलहर के कारण दिन का तापमान 5 डिग्री कम हो गया है। शीतलहर के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन भर बादल छाए रहे। शाम को कुछ समय के लिए ही सूरज देवता के दर्शन हो सके। मौसम वैज्ञानिकों केे अनुसार बुधवार से कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
सोमवार से चल रही शीतलहर का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। दिन में सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए, शाम को करीब चार बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए, लेकिन थोड़ी देर में ही फिर से बादल छा गए। दिन में हवा की गति 8 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 5.1 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शमीम अहमद का कहना है कि सर्दी का दौर फिर से बढ़ा है। हवा शांत होने पर बुधवार को कोहरा भी दिखाई देगा। दिन में देरी से ही धूप निकलेगी। अभी रात का पारा और भी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
सामान्य से नीचे गया पारा
सामान्य से नीचे गया पारा कई दिन से दिन में तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। दिन का तापमान सामान्य के पास चल रहा था। मंगलवार को अचानक मौसम बदला और दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान गिरने का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
सात दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
11 17.2 5.5
12 18.1 4.9
13 20.1 5.2
14 19.6 3.1
15 22.5 8.4
16 20.2 8.2
17 15.1 7.2