{"_id":"69a9eefcca512ba7a50b0843","slug":"budhprakash-a-resident-of-shastri-nagar-kuti-intersection-of-nauchandi-police-station-area-told-that-on-wednesday-evening-he-was-at-home-with-his-son-advocate-gajendra-singh-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1125019-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर किया हमला
विज्ञापन
मेरठ। माधवपुरम में मां-बेटी ने दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दामाद प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहा है। दो दिन पूर्व दामाद दोस्तों के साथ ससुराल पहुंच गया और सास से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी दामाद व दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर -3 निवासी रेखा वर्मा ने बताया कि उसने बेटी प्रियंका वर्मा की शादी परतापुर निवास गौरव पांडेय से की थी। आरोप है कि गौरव शराबी है और नशे में प्रियंका से मारपीट कर दहेज की मांग करता है। प्रियंका मायके आ गई और उसके गौरव पांडेय के खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि गौरव पांडेय लगातार उन पर प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहा है। इंकार करने पर आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --