फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP workers are gearing up for 'Mission 2027' by strengthening the organization right down to the booth level.

Meerut News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर मिशन-2027 की तैयारी में जुटे बसपा कार्यकर्ता

Sat, 19 Sep 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
BSP workers are gearing up for 'Mission 2027' by strengthening the organization right down to the booth level.
कस्बे के अंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में मौजूद बसपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। अंबेडकर में बाजार स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक के मुख्य अतिथि मंडल कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र दत्त ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक अभियान की आधारशिला होती है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से लोगों को अवगत कराएं।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होता है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। विधानसभा प्रभारी तुनेश कुमार ने कहा कि बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के साथ ही नए लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता शुभम लोहिया ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर बूथ स्तर पर भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का स्वागत किया गया। सुरेश फौजी ने कई समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।


बैठक में पूर्व पार्षद हंसजीत गौतम, प्रमोद खड़ौली, दिनेश मास्टर, भोपाल चांदना, शुभम लोहिया, सतीश मोसा, विमल जाटव, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अजीत, नरेश, ऋषभ सिंह, शिवकुमार, महिपाल, प्रेम त्रिलाली और अजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed