फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP Supremo expelled two leaders including former MLA Iqbal from party

बसपा सुप्रीमो एक्शन में, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

Wed, 19 Dec 2018 09:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Dec 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
BSP Supremo expelled two leaders including former MLA Iqbal from party
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

पूर्व बसपा विधायक इकबाल ठेकेदार और मुख्य जोन इंचार्ज मुरादाबाद मंडल जितेंद्र सागर को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा के बसपा में शामिल होने का विरोध करने पर इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चर्चा है कि रुचि वीरा बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा से टिकट मांग रही हैं। सपा-बसपा गठबंधन में बिजनौर लोकसभा सीट के बसपा के खाते में जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा बसपा से बिजनौर सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं। रुचि वीरा को जब इस बात का पता चला कि बिजनौर लोकसभा सीट बसपा-सपा गठबंधन में बसपा के खाते में जा रही है तभी से उन्होंने पाला बदलने का मन बना लिया। सूत्रों के मुताबिक 18 दिसंबर को रुचि वीरा बसपा में शामिल होने वाली थीं।
विज्ञापन


चांदपुर के पूर्व बसपा विधायक इकबाल ठेकेदार और मुख्य जोन इंचार्ज मुरादाबाद मंडल जितेंद्र सागर ने रुचि वीरा के बसपा में शामिल होने का विरोध किया। उन्होंने बसपा हाईकमान को बता दिया कि रुचि वीरा पर कई मुकदमे चल रहे हैं, उनका बसपा में शामिल होना पार्टी हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बसपा हाईकमान ने रुचि वीरा के बसपा में शामिल होने पर रोक लगा दी जबकि रुचि वीरा की पैरवी कर रहे बसपा नेताओं ने हाईकमान को बताया कि रुचि वीरा पर राजनीतिक विद्वेष के तहत जो मुकदमे चल रहे थे वे खत्म हो गए हैं। इसके बाद भी हाईकमान रुचि वीरा को बसपा में शामिल करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार, रविंद्र पनियाल भी बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट के दावेदार हैं। इकबाल ठेकेदार ने लोकसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है। बुधवार को बसपा के कुछ नेता दिल्ली में पार्टी सुप्रीमो मायावती से मिले और उनसे पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार, जितेंद्र सागर की शिकायत कर दी। कहा कि ये दोनों अपने निजी स्वार्थ के लिए रुचि वीरा को बसपा में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं।

इसके बाद इकबाल ठेकेदार और जितेंद्र सागर को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार व जितेंद्र सागर को बसपा से निष्कासित करने की पुष्टि की है। कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

रुचि वीरा का रास्ता हुआ साफ
सपा बसपा गठबंधन के तहत जिले की बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट बसपा के खाते में जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो सपा हाईकमान भी जिले की दोनों सीट बसपा को देने पर राजी हो गया है। इकबाल ठेकेदार और जितेंद्र सागर के बसपा से निष्कासित होने पर अगले दो तीन दिन में रुचि वीरा के बसपा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

नहीं की कोई अनुशासनहीनता : इकबाल ठेकेदार
बसपा के पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार के मुताबिक उन्होंने पार्टी में कोई अनुशासनहीनता नहीं की। वह बसपा के सच्चे सिपाही हैं। किसी के बसपा के शामिल होने में वह कोई रोड़ा नहीं बने। पार्टी हाईकमान का जो आदेश है उसे वह मानते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि वह भी लोकसभा का टिकट मांग रहे थे। टिकट मांगना सबका अधिकार है।

हाईकमान को दी रुचिवीरा के संबंध में जानकारी : जितेंद्र सागर 
जितेंद्र सागर के मुताबिक वह बसपा हाईकमान के हर आदेश का पालन करते रहे हैं। पार्टी के लिए अभी भी बैठक करते घूम रहे हैं। उन्होंने पार्टी के विरुद्ध कोई काम नहीं किया। रुचि वीरा के बारे में संगठन को यह बताना कि उन पर मुकदमे चल रहे हैं पार्टी हित में था। यह काम उन्होंने किया। लेकिन उनके पार्टी में शामिल में वह कोई रुकावट नहीं बने।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed