फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP mayor given the hygiene message

BSP मेयर ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 29 Dec 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 29 Dec 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
BSP mayor given the hygiene message
झाड़ू लगातीं मेयर सुनीता वर्मा और नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से चली आ रही शहर की रात्रि सफाई की मांग बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। महापौर सुनीता वर्मा और नगर आयुक्त मनोज चौहान ने बेगमपुल से इसकी शुरुआत कर दी। बेगमपुल से सोतीगंज तक सड़क पर सफाई की गई। कूड़े को उठाने के लिए दो गाड़ियां भी लगी हुई हैं। बीएसपी की मेयर ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन


पढ़ें : चार्ज संभालते ही BSP मेयर ने नगरायुक्त को दिए निर्देश, इसलिए नहीं गाया वंदेमातरम
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि रात्रि में शहर सफाई की मांग लंबे समय से उठ रही थी, लेकिन इसे आज तक पूरा नहीं किया गया था। रात्रि सफाई के चलते न केवल शहर सुबह को चमकता दिखाई देगा बल्कि दिन में इसके चलते लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। नगर आयुक्त मनोज चौहान ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को हर हाल में पटरी पर लाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा, अपर नगर आयुक्त अब्दुल हसन करनी, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed