फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP leader's wife and one people injured in car accident at Saharanpur

देवबंद में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, बसपा नेता की पत्नी समेत दो लोग घायल

Wed, 19 Jun 2019 06:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jun 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
BSP leader's wife and one people injured in car accident at Saharanpur
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को तीसरे दिन भी दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में हरिद्वार के बसपा नेता की पत्नी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के गांव भिक्की (सिखेड़ा) से अमित पुत्र आत्माराम बुलेरो गाड़ी से नागल के गांव सोहनचिड़ा आ रहा था। बुलेरो में अफजाल समेत दो लोग सवार थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो मरम्मत कार्य चलने से रास्ता वन-वे होने के कारण देहरादून से दिल्ली जा रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। कार में हरिद्वार के बसपा नेता (संयोजक) डॉ. अंतरिक्ष सैनी निवासी देहरादून और उनकी पत्नी बैठे थे। आमने-सामने की टक्कर लगते ही दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में बसपा नेता की पत्नी और बुलेरो में सवार अफजाल गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed