फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP former MLC Haji Iqbal has revoked four arms licenses of the family

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल समेत परिवार के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Tue, 03 Nov 2020 07:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Nov 2020 07:23 PM IST
सार

  • हाजी इकबाल और उनके परिवार के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • मंडलायुक्त ने सही ठहराया शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का डीएम का आदेश 
  • इनमें एमएलसी महमूद अली का भी शस्त्र लाइसेंस शामिल

विज्ञापन
BSP former MLC Haji Iqbal has revoked four arms licenses of the family
पूर्व बसपा एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के परिवार को एक और झटका लगा है। हाजी इकबाल और बसपा एमएलसी महमूद अली सहित परिवार के पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर मंडलायुक्त संजय कुमार ने निर्णय सुनाया। उन्होंने लाइसेंस निरस्त करने संबंधी जिलाधिकारी के आदेश को सही ठहराया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी सहारनपुर ने 13 दिसंबर 2019 को मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर, महमूद अली, मोहम्मद जावेद, फरमीदा बेगम पत्नी मोहम्मद इकबाल व शमीम राणा पत्नी महमूद अली के विरुद्ध थाना सदर बाजार और थाना मिर्जापुर में आपराधिक मामले दर्ज होने के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ विपक्षी लाइसेंस धारकों की तरफ से मंडलायुक्त के न्यायालय में अपील दायर की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता ने मस्जिद में पढ़ा हनुमान चालीसा, मौलाना ने कहा - इसमें कुछ भी गलत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि मोहम्मद इकबाल, महमूद अली, मोहम्मद जावेद, फरमीदा बेगम, शमीम राणा के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने संबंधी जिलाधिकारी का आदेश सही है। इस प्रकरण में सभी पक्षों को सुना गया, उसके बाद फैसला दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed