{"_id":"5d8cad2f8ebc3e0148603acd","slug":"bsf-jawan-from-muzaffarnagar-got-martyred-in-an-encounter-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते मुजफ्फरनगर का लाल शहीद, परिजनों पर टूटा गम का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते मुजफ्फरनगर का लाल शहीद, परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
Thu, 26 Sep 2019 05:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 26 Sep 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
शहीद विनोद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में गुरूवार को आतंकियों से लोहा लेते हुए मुजफ्फरनगर के लाल विनोद कुमार शहीद हो गए। वह बीएसएफ में तैनात थे। जिले के डीएम ऑफिस में हैडक्वार्टर से उनके शहीद होने के सूचना दी गई। वहीं बेटे की शहादत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जनपद के ग्राम मोहम्मदपुर मॉडर्न निवासी बीएसएफ के जवान विनोद कुमार आज सुबह आतंकी मुठभेड़ में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचेगा जहां पूरे सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया गया कि शहीद के पिता प्रेम सिंह और भाई वर्तमान में हरियाणा के पानीपत में रह रहे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में उनके घर पर बेटे की शहादत की खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन