{"_id":"5fda6aa48ebc3e3eae6ee861","slug":"bsa-scuffles-in-office-scuffle-meerut-news-mrt515962664","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ऑफिस में बखेड़ा, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ऑफिस में बखेड़ा, हाथापाई
विज्ञापन
मेरठ। बीएसए कार्यालय में बुधवार को जमकर बखेड़ा हुआ। अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और कार्यालय के कर्मचारियों में हाथापाई हो गई। अभिभावक संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों ने जेल भिजवाने की धमकी दी है।
मुरारीपुरम स्थित एक पब्लिक स्कूल में बढ़ी फीस लिए जाने तथा छात्रों का नाम ऑनलाइन पढ़ाई से हटाए जाने, फीस की रसीद न दिए जाने से नाराज अभिभावक बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहंचे। किसी अधिकारी के नहीं मिलने पर अभिभावकों में रोष फैल गया। वे बीएसए को बुलाए जाने की मांग करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कार्यालय के एक लिपिक तथा अन्य ने अभिभावकों से अभद्रता कर कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इस पर हाथापाई हो गई। लिपिक ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
इसकी जानकारी पाकर अभिभावक संघ के अध्यक्ष कपिल राज शर्मा तथा किसान नेता कुलदीप त्यागी भी समर्थकों के साथ पहुंचे। अभद्रता करने वाले कर्मचारियों को हटाकर शांत किया। इस दौरान बीएसए सतेंद्र ढाका भी पहुंच गए। उन्होंने पांच दिन के अंदर छात्रों का नाम काटने वाले स्कूल पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में गौरव चौधरी, सुशील गौड़, बेगराज त्यागी, कुसुम, स्नेहा, नीरज, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।