फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother killed sister in Muzaffarnagar, and accepted the crime

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर बहन का मर्डर, कबूला जुर्म तो उड़े अफसरों के होश

Tue, 18 Sep 2018 09:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Sep 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
Brother killed sister in Muzaffarnagar, and accepted the crime
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मुजफ्फरनगर के बागोवाली गांव में 29 अगस्त को हुई जाहिदा की हत्या का रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले जाहिदा के भाई मनव्वर को गिरफ्तार किया है, जिसने जाहिदा की पुत्रवधू से अनैतिक संबंधों को छिपाने के लिए बहन की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी पुत्रवधू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने मर्डर के खुलासे की जानकारी पत्रकारों को दी। एसएसपी ने बताया कि नई मंडी कोतवाली के गांव बागोवाली में 30 अगस्त को एक निर्माणाधीन मकान में वृद्धा की लाश मिली थी। शव की शनाख्त गांव निवासी जाहिदा पत्नी मोहर्रम के रूप में हुई थी। जाहिदा के भाई मनव्वर हुसैन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जांच में हत्या में जाहिदा की पुत्रवधू इमराना पत्नी शाकिर और मुकदमे के वादी मनव्वर का हाथ होने का खुलासा हुआ। मंगलवार सुबह नई मंडी पुलिस ने आरोपी मनव्वर को जानसठ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि जाहिदा का बेटा शाकिर काफी समय से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा है। शाकिर की पत्नी इमराना का सास जाहिदा व देवर फैसल से मनमुटाव रहता था, जिसके चलते वह बेटी मरियम के साथ अलग मकान में रहती थी। इसी बीच घर आने-जाने के दौरान मनव्वर के भांजे की पत्नी इमराना से ही संबंध बन गए थे। 

बताया गया कि जाहिदा ने 29 अगस्त की रात मनव्वर व इमराना को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर दोनों ने जाहिदा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जाहिदा की लाश को एक चादर में बांधकर गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया गया, जिसके बाद खुद हत्यारोपी मनव्वर ने ही अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाले इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा व उनकी टीम की हौसलाअफजाई की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed