फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother and sister who went to the court to plead their case were chased and beaten.

Meerut News: कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे भाई-बहन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 12 Dec 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister who went to the court to plead their case were chased and beaten.
मेरठ। कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे भाई-बहन पर बृहस्पतिवार को हमला कर दिया गया। भाई -बहन को कचहरी में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। शोर मचाने पर अधिवक्ता बचाने के लिए आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने पहुंची खतौली निवासी युवती ने बताया कि 12 साल से पड़ोसी अदील से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने उनका रिश्ता तय कर मंगनी कर दी थी। कुछ दिन बाद अदील सऊदी अरब नौकरी के लिए चला गया। आरोप है कि दो साल पहले अदील चुपचाप भारत आया। उसने लोहियानगर के गांव जाहिदपुर निवासी साबिया से निकाह किया।
विज्ञापन

इसके बाद फिर वापस सऊदी अरब चला गया। दूसरी युवती से निकाह की जानकारी पर युवती ने जब अदील और उसके भाई तहसीन व परिजनों से शिकायत की तब उन्होंने उसके साथ बदसलूकी कर भगा दिया। इस मामले में युवती ने मारपीट, छेड़छाड़ की रिपोर्ट थाना लोहिया नगर में दर्ज कराई। कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। युवती ने बताया कि इसी मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष ने समझौते के लिए बुलाया था। वह अपने भाई के साथ कोर्ट पहुंची। आरोप है इसी दौरान अदील का भाई तहसीन, साबिया अपने भाई व दो अन्य साथियों के संग आए और गाली -गलौच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में युवती को बेरहमी से पीटा गया। इसमें उसे व उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। शोर मचने पर वकीलों ने आरोपियों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। पुलिस युवती को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। युवती ने आदिल के भाई तहसीन साबिया, उसके छोटे भाई व दो अन्य साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed