Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother and sister arrived in Chandigarh, hoping to watch the shoot.

Meerut News: शूटिंग देखने की चाह में चंडीगढ़ पहुंचे भाई-बहन

Tue, 17 Nov 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister arrived in Chandigarh, hoping to watch the shoot.
खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा से लापता हुए भाई-बहन चंडीगढ़ में मिले (पुलिस)
- घर से स्कूल के लिए निकले, ट्रेन से तय किया 250 किलोमीटर का सफर, गुरुद्वारा में भोजन करते मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। गांव अतराड़ा से मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए निकले दो मासूम भाई-बहन यूट्यूब पर शूटिंग की जानकारी मिलने पर चंडीगढ़ पहुंच गए। दोनों ने किसी को बताए बिना ट्रेन से चंडीगढ़ तक का सफर तय किया। स्कूल की छुट्टी के बाद भी घर नहीं लौटे तो परिजनों में खलबली मच गई। तलाश के दौरान पता चला कि दोनों स्कूल भी नहीं पहुंचे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की। देर शाम चंडीगढ़ के सेक्टर-19 थाना पुलिस को दोनों बच्चे गुरुद्वारा में मिले। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस परिजनों को साथ लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गई।
गांव अतराड़ा निवासी प्रदीप त्यागी की 14 वर्षीय बेटी दिव्या कक्षा नौ और 12 वर्षीय बेटा अर्पित कक्षा छह में गांव अटोला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं। मंगलवार की सुबह दोनों विद्यालय जाने के लिए घर से निकले, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल की छुट्टी के बाद भी बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने विद्यालय में संपर्क किया। उनके स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार शाम करीब 8:00 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-19 थाना पुलिस ने खरखौदा पुलिस को दोनों बच्चों के मिलने की जानकारी दी। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे विद्यालय की वर्दी में एक गुरुद्वारा में बैठकर भोजन कर रहे थे। उनकी गतिविधियों और बातचीत पर संदेह होने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान दोनों की पहचान मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा निवासी सगे भाई-बहन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-19 थाने की एसएचओ सरिता रॉय के अनुसार पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह यूट्यूब पर एक चैनल देखते हैं। चैनल के माध्यम से उन्हें चंडीगढ़ में शूटिंग होने की जानकारी मिली थी। शूटिंग देखने की इच्छा में दोनों ने घर से चंडीगढ़ जाने की योजना बनाई और ट्रेन में सवार होकर वहां पहुंच गए। चंडीगढ़ पुलिस ने मेरठ पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद खरखौदा पुलिस बच्चों को सकुशल वापस लाने के लिए रवाना हो गई।

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि दोनों बच्चों के चंडीगढ़ में मिलने की सूचना मिली है। उन्हें लेने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। बच्चों को सकुशल वापस लाने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed