{"_id":"5d0f4b2f8ebc3e23211ab90a","slug":"brothel-racket-exposed-in-shashtrinagar-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में एंटी ह्यूमन टीम ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिला समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में एंटी ह्यूमन टीम ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिला समेत चार गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2019 03:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
थाने में बैठे गिरफ्तार युवक व महिला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ महानगर की पॉश कॉलोनियों में पुलिस लगातार देह व्यापार के धंधे का खुलासा कर रही है। हाल ही में जहां कंकरखेड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था। वहीं रविवार को एंटी ह्यूमन की टीम ने मेडिकल थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए दो महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रविवार को मेडिकल पुलिस और एंटी ह्यूमन की टीम ने शास्त्रीनगर में सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार यहां स्थित एक किराए के मकान में देहव्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस घर में चल रहा था देहव्यापार
- फोटो : अमर उजाला
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने मौके पर पंहुचकर देह व्यापार में शामिल दो महिलाओं व युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम इन चारों को लेकर एएचटीयू थाना पहुंची। जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में जागृति विहार में अमर उजाला ने मासूम बच्चियों से दरिंदगी करने वाले हैवान विमलचंद का खुलासा किया था। इसके बाद इस क्षेत्र में कई बार पॉश कॉलोनियों से सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में जागृति विहार में अमर उजाला ने मासूम बच्चियों से दरिंदगी करने वाले हैवान विमलचंद का खुलासा किया था। इसके बाद इस क्षेत्र में कई बार पॉश कॉलोनियों से सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं।