फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brighten your career with AI and digital marketing: Shoaib Ali

एआई और डिजिटल मार्केटिंग से कॅरिअर को चमकाएं : शोएब अली

Sat, 27 Sep 2025 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:04 PM IST
सार

मेरठ के सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में कॅरिअर काउंसलिंग पर व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें डिजिटल मार्केटिंग और एआई के माध्यम से फ्रीलांसिंग करियर विकल्पों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम ने छात्रों को पारंपरिक सोच से हटकर नए अवसरों की ओर प्रेरित किया।

विज्ञापन
Brighten your career with AI and digital marketing: Shoaib Ali
सुभारती के फाइन आर्ट्स विभाग में हुई डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला

विस्तार

- सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में कॅरिअर काउंसलिंग पर हुआ व्याख्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसलिंग पर व्याख्यान आयोजित किया गया। सत्र का शीर्षक आर्ट मीट्स एआई डिजिटल मार्केटिंग के साथ स्मार्ट फ्रीलांसिंग रहा। डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनर शोएब अली ने कहा कि एआई और डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से युवा अपने कॅरिअर को चमकाएं।
उन्होंने बताया कि कैसे एआई और फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सफल कॅरिअर बना सकते हैं। उनके व्याख्यान ने कला और प्रौद्योगिकी के मेल पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इससे छात्रों को पारंपरिक कॅरियर विकल्पों से सोचने की प्रेरणा मिली। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत फाइन आर्ट्स विभाग के डीन एवं प्राचार्य प्रो. पिंटू मिश्रा और विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा गुप्ता ने डीआईडीएम टीम का स्वागत करके किया।
विज्ञापन

इसके बाद यह व्याख्यान एनीमेशन, फैशन, परफॉर्मिंग आर्ट्स, और फाइन आर्ट्स विभागों के स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों वर्ग के छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ। इसमें 100 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने गतिशील दुनिया में नवीन अवसरों को खोजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बताया गया कि सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। वहीं सिद्धार्थ जैन ने दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग, उसके कार्यक्रमों और डिजिटल मार्केटिंग को करियर के रूप में अपनाने के भविष्य के अवसरों का विस्तृत परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed