{"_id":"6978e3bb734c6bb27b01ad2b","slug":"brief-news-religious-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1092476-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संक्षेप खबरें धार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संक्षेप खबरें धार्मिक
Tue, 27 Jan 2026 09:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 27 Jan 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा सीता माता में सजा गुरु दरबार
मेरठ। सदर स्थित गुरुद्वारा सीता माता में गुरु दरबार सजाया गया। यह आयोजन गुरु हरिराय प्रकाश पर्व, बाबा दीप सिंह और भक्त रविदास जी जयंती को समर्पित रहा। स्त्री सत्संग जत्थे ने शबद गायन कर सभी को आनंदित कर दिया। हजूरी रागी भाई ने शबद गायन में गुरु का गुणगान किया। स्वर्ण मंदिर से आए भाई जगतार सिंह ने शबद गायन में गुरु की महिमा बताई। कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह जस्सल ने किया। कार्यक्रम में जोतिंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, नरेंद्र पाल सिंह, जसपाल सिंह, धीरज सिंह आदि रहे। संवाद
बारिश में निकाली कलश यात्रा
मेरठ। प्रह्लाद नगर गीता भवन मंदिर से भागवत कथा शोभायात्रा निकाली गई। बारिश के बीच निकली इस यात्रा ने लोगों में ऊर्जा का संचार किया। वृंदावन से आए अतुल कृष्ण के सनिध्य में इसे निकाला गया। यात्रा सुशील भाला के निवास से आरंभ होकर प्रह्लाद नगर में विभिन्न स्थानों से गुजरी जहां हर किसी ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर अविनाश, कन्हैया, गोविंद, वंदना, ममता, पवन, पूरन आदि रहे।