फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bridegroom delivered the exam before marriage

सिर पर सेहरा... गले में माला, शादी से पहले परीक्षा देने पहुंचे दूल्हे राजा

Tue, 06 Feb 2018 09:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Tue, 06 Feb 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Bridegroom delivered the exam before marriage
परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

जीवन में शिक्षा का महत्व कितना होता है, उसका उदाहरण शामली के मोहित ने पेश किया। सिर पर सेहरा था, तो गले में माला और हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, लेकिन मोहित ने बारात लेकर जाने से पहले परीक्षा देने को महत्वपूर्ण माना। परीक्षा संपन्न करने के बाद ही वह बारात लेकर अपनी ससुराल पहुंचा।

विज्ञापन


शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी कंवरभान का पुत्र मोहित शामली में भैंसवाल रोड स्थित सेंट आरसी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रानिक एंड मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा कर रहा है। उसका रिश्ता सहारनपुर के मानकमऊ निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री वैशाली के साथ हुआ। चार दिन पूर्व ही सगाई की रस्म पूरी हुई, जिसके चलते शादी की तारीख भी पक्की हो गई और मंगलवार को उसकी बारात जानी थी। उसी दिन उसे झिंझाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित बलवंती देवी कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर ड्राइंग एंड मैथ की परीक्षा भी देनी थी, जिसके चलते मोहित ने स्पष्ट कर दिया कि मैं पहले परीक्षा दूंगा, तभी बारात लेकर सहारनपुर जाऊंगा। परिवार वाले भी उसकी इस बात पर मान गए।
विज्ञापन


पढ़ें : सपना चौधरी की इन तस्वीरों ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए

विज्ञापन
विज्ञापन

Bridegroom delivered the exam before marriage
प्रवेश पत्र दिखाता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आज सुबह दस बजे वह फूलों से सजी हुई कार लेकर सिकंदरपुर स्थित बलवंती देवी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचा। जैसे ही मोहित कॉलेज गेट पर फूलों से सजी कार से उतरा, तो वहां मौजूद लोग भी उसे देखकर हैरान हो गए, क्योंकि मोहित दूल्हे की ड्रेस में जो था। इसके बाद गेट पर अपना प्रवेशपत्र दिखाकर वह परीक्षा कक्ष में गया और परीक्षा संपन्न करने के बाद वह अपने साथियों के साथ बारात लेकर सहारनपुर रवाना हो गया। मोहित के पिता कंवरभान और चाचा सूरज ने बताया कि मोहित ने सही फैसला लिया, क्योंकि जितनी जरूरी शादी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी शिक्षा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed