फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bride refuses to marry after seeing sanvla groom in Meerut

गजब मामला: काला दूल्हा देख स्टेज पर ही बिफर गई दुल्हन, तोड़ी वरमाला, शादी से किया इनकार

Thu, 06 Feb 2020 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Feb 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bride refuses to marry after seeing sanvla groom in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
मेरठ से सटे भावनपुर दूल्हे का काला रंग देखकर स्टेज पर ही दुल्हन भड़क गई। उसने वरमाला तोड़कर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। 
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी हरिद्वार के एक गांव में तय हुई थी। लड़की पक्ष ने शादी से पूर्व की सभी रस्में अच्छे से निभाई थीं।

मंगलवार रात किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित मंडप में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन अचानक दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि पूरे जश्न रंज में बदल गया। यहां तक कि बरात को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। चढ़त के बाद दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया। दुल्हन भी सहेलियों के साथ वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह भड़क गई।

दुल्हन ने गुस्से में वरमाला तोड़ डाली और अपने परिजनों पर बरस पड़ी। परिजनों ने शादी के लिए उसे काफी मनाया लेकिन वह नहीं मानी। साफ इनकार कर दिया।

चर्चा है कि दुल्हन को दूसरा फोटो दिखाया गया था। इस मामले में बुधवार सुबह गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। 

दूल्हा पक्ष ने गांव वालों से किसी और युवती से शादी करने की बात की, लेकिन कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में बरात बिना दुल्हन के लौट गई।

वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed