फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bride ran away with lover, was married 6 days ago

प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, छह दिन पहले हुई थी शादी

Tue, 13 Mar 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 13 Mar 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Bride ran away with lover, was married 6 days ago
फाइल फोटो

शादी के महज छह दिन बाद एक नवविवाहिता सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेटकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानिए इसके बाद क्या हुआ...

विज्ञापन


दरअसल, मामला यूपी के बिजनौर शहर का है। नांगलसोती में शादी के छह दिन बाद एक विवाहिता अपने मायके से हजारों की नगदी और आभूषण लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ विवाहिता को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नांगल थाना क्षेत्र के एक गांव में चार मार्च को बारात आई थी। पिता ने अपनी पुत्री की शादी धूमधाम से मंडावर थाना क्षेत्र के एक गांव में कर उसे विदा किया था। तीन दिन ससुराल में रहने के बाद अपने मायके आई विवाहिता दूसरे ही दिन अचानक घर से गायब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कोर्ट में सरेआम प्रेमी युगल की धुनाई, दिल्ली से यहां आए थे लव मैरिज करने

Bride ran away with lover, was married 6 days ago
फाइल फोटो

माता-पिता ने विवाहित पुत्री के गायब होने पर घर की छानबीन की तो विवाह में उसे दिए सोने-चांदी के हजारों रुपये कीमत के आभूषण और 10 हजार रुपये की नगदी गायब मिली। विवाहिता के पिता ने नांगल पुलिस को एक तहरीर सौंपी है। जिसमें गांव के ही एक युवक और उसके भाई को नामजद करते हुए पुत्री के एक भाई से संबंध होने और उसके द्वारा पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

उधर, सूचना मिलने पर विवाहिता के ससुराल पक्ष के मायूस लोगों ने भी नांगल पहुंचकर विवाहिता के परिजनों और नांगल पुलिस से संपर्क किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed