फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   brick for ayodhya tample

श्रीराम नाम की ईंट लेकर अयोध्या चला गो रक्षा रथ

Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
brick for ayodhya tample
श्रीराम नाम की ईंट लेकर चला गो रक्षा रथ
विज्ञापन

मेरठ। सर्वदलीय गोरक्षा मंच के तत्वावधान में शहर में गो रक्षा रथ निकाला गया। यात्रा में 21 ईंटों को गो मूत्र, गोबर और हल्दी से सजाया गया। सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर में पूजन के बाद यात्रा आरंभ हुई। धर्मगुरुओं के अनुसार रामलला मंदिर की नींव में इन 21 ईंटों का प्रयोग किया जाएगा।

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में आचार्य मूलचंद शास्त्री, विष्णु शास्त्री, अर्पित शास्त्री, दीपक शांडिल्य ने महामंडलेश्वर गुरु मां निलिमां नंद जी महाराज के सानिध्य में 21 ईटों की वेद मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की गई। ईटों पर गोबर, गोेमूत्र ओर हल्दी से श्रीराम का नाम लिखा गया। महामंडलेश्वर निलिमां नंद जी महाराज ने बताया कि सर्वदलीय गोरक्षा मंच गोरक्षा यह ईंटें अयोध्या में स्वामी नित्य गोपाल दास जी को देगा। श्रीराम मंदिर की नींव में इन ईंटों का प्रयोग किया जाएगा। ये पवित्र ईटें सोमवार 24 फरवरी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को अयोध्या पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व संगठन ने हरिद्वार, रुड़की, देहरादून से मेरठ तक यात्रा निकाली गई। यात्रा में अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह नयाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष मुक्ता चौधरी, मदन, कमल बिष्ट, राधा, खुशबू आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed