फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brave Sahibzadas saved the nation by sacrificing themselves

Meerut News: अपना बलिदान देकर वीर साहिबजादों ने की राष्ट्र की रक्षा

Thu, 25 Dec 2025 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Brave Sahibzadas saved the nation by sacrificing themselves
शहीदी दिवस के अवसर पर सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे की बी ब्लॉक कॉलोनी में चार साहिबजादों को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजित किया गया। श्री दशमेश जत्था वालों द्वारा महान कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। इसमें पाठ श्री सुखमनी साहिब को हजूरी रागी ज्ञानी अवतार सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाबा बंता सिंह ने कहा कि दशम पिता साहिब गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित महान कीर्तन दरबार में सिखों की बहादुरी का बखान किया। धर्म और सच्चाई के लिए चार साहिबजादों (बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह) और माता गुजरी के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि वीर साहिबजादों का अमर बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि भारतीयता, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग संकल्प की जीवंत प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस गौरवशाली बलिदान को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में राष्ट्रीय पहचान देकर आने वाली पीढ़ियों तक साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संस्कार पहुंचाने का कार्य किया है। इस मौके पर नरवैर सिंह, सनी सिंह, सोनू सिंह, गुरप्रीत सिंह, अनूप सिंह, जोगिंदर सिंह, हरभजन सिंह आदि का सहयोग रहा।

शहीदी दिवस के अवसर पर सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद

शहीदी दिवस के अवसर पर सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed