यूपी के मेरठ में एक तरफ शहर ईद के जश्न में सराबोर था वहीं दूसरी ओर बेटियों से बदसलूकी करने वाले और शोहदों को पूरा दिन आतंक रहा। यहां तक कि ईद-उल-फितर पर भी पुलिस द्वारा सुरक्षा के दावे शोहदों के सामने बौने पड़ गए।
छेड़छाड़ की तो मनचले का किया बुरा हाल, बाइक की चाबी निकाली और शोहदे से भिड़ गई फौजी की बहादुर बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदे से भिड़ गई साहसी बिटिया
कंकरखेड़ा निवासी रिटायर्ड सूबेदार की बेटी अमरोहा में जॉब करती है। बुधवार दोपहर वह मुजफ्फरनगर से कंपनी बाग पर रोडवेज बस से उतरी थी। बेटी ने पिता को फोन करके कंपनी बाग के गेट नंबर-2 के सामने बुलाया था। पिता के इंतजार में बेटी बेंच पर बैठी थी। इस दौरान बाइक पर एक सिख युवक वहां पहुंचा। जिसने युवती पर तेज गर्मी होने का कमेंट किया।
युवती ने कमेंट करने पर आपत्ति की तो युवक हद पार करने लगा। छेड़खानी होने पर युवती आरोपी से भिड़ गई और उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इस पर उसने युवती को थप्पड़ मार दिया।
युवती ने युवक की बाइक की चाबी नहीं छोड़ी तो शोहदे ने युवती के हाथ में दांतों से काट लिया। लेकिन साहसी बेटी फिर भी अड़ी रही। इस दुस्साहसिक वारदात को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी को घेरकर जमकर पीटा। सदर बाजार पुलिस ने आरोपी गगन निवासी छोटा बाजार लालकुर्ती को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया।
युवतियों को खींचने पर भड़के लोग
दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में आधा दर्जन युवतियां शापिंग करने परिजनों के साथ आई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे मॉल के बाहर युवतियां टेंपो का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान ईद पर बाइक से स्टंटबाजी करते दूसरे समुदाय के एक दर्जन युवक वहां पर पहुंचे। युवकों ने युवतियों पर पहले कमेंट किया और फिर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवक अभद्रता पर उतर आए।
एक युवक ने युवती का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग उस ओर दौड़े तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पर यूपी-100 पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने युवतियों से लिखित में शिकायत देने को कहा। लेकिन वह काफी डरी हुई थीं। देर रात युवतियों के परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी।
मेले में छेड़खानी
भावनपुर थाने के स्याल गांव में माता का दरबार सजाने के साथ मेला भी लगाया जाता है। बुधवार को भावनपुर निवासी अंकित पुत्र योगेंद्र और कौशिंद्र मेला देखने गए थे। आरोप है कि गांव खोंजापुर निवासी कुछ युवक मेले में महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी कर रहे थे। दोनों युवकों ने विरोध किया तो आधा दर्जन युवकों ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। घायल अंकित ने चार नामजद और अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। खोंजापुर के प्रधान भी ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसओ भावनपुर विनय मलिक ने बताया कि पूर्व में भी दोनों गांवों के युवकों का विवाद हो चुका है। इसका लोगों ने समझौता करा दिया था।