{"_id":"5cf818dbbdec220724489771","slug":"eid-was-celebrated-on-june-5-in-all-the-districts-of-western-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2019: ईद की ये तस्वीरें मोह लेंगी आपका मन, अल्लाह की इबादत में उठे लाखों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid 2019: ईद की ये तस्वीरें मोह लेंगी आपका मन, अल्लाह की इबादत में उठे लाखों हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
ईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद-उल-फितर पर ईदगाहों और मस्जिदों में लाखों लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी गई। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-
2 of 12
ईद
- फोटो : अमर उजाला
तकरीर में काजी नदीम अख्तर ने कहा कि बेहतरीन इंसान वही है, जो किसी को तकलीफ न पहुंचाए। जिस तरह हम रमजान माह में गुनाहों से बचते हैं। इसी तरह साल के 11 महीनों भी अपना जीवन व्यतीत करेंगे तो अल्लाह राजी हो जाएंगे। ईद के मायने भाईचारा कायम करना है। इंसान को इंसान के काम आना चाहिए।
3 of 12
ईद
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अल्लाह उस व्यक्ति को पसंद करते हैं, जो दूसरों के काम आता है। हमें दूसरों को खुशी और राहत देनी चाहिए। गरीब लोगों के प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए। उन्होंने ईद की बधाई देते हुए भाईचारा कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
ईद
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई। प्रबंधक मौलवी फरीद ने कहा कि कोई भी मजहब हमें बैर रखना नहीं सिखाता है। इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है। अल्लाह की नजरों में सच्चा इंसान वही है, जो दूसरों की मदद करता और अपने गुनाहों से तौबा करता है।
विज्ञापन
5 of 12
ईद
- फोटो : अमर उजाला
उधर, नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस के मुताबिक लाखों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। सुरक्षा के व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस के साथ ही आरआरएफ के जवान भी तैनात रहे। नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई, चूना छिड़काव आदि की व्यवस्था कराई गई थी। नमाज के दौरान रूट डायवर्ट रहा और अंबाला सहारनपुर हाइव पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।