{"_id":"61eda5c1fa05a77bd97f0f87","slug":"brahmin-society-is-being-misled-balyan-meerut-news-mrt5744746101","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव बालियान का ट्विट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव बालियान का ट्विट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समाज को किया जा रहा भ्रमित: बालियान
मुज़फ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि कुछ लोग एक वीडियो के नाम पर ब्राह्मण समाज को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल कर समाज को भ्रमित और मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने कभी किसी पर इस तरह की टिप्पणी नहीं की।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो मेरठ में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान एक चौराहे का है। संजीव बालियान सहित अन्य भाजपा के नेता मंच पर दिखाई दे रहे हैं। भीड़ की आड़ में कोई व्यक्ति ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी कर रहा है, जिसे केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी बताकर वायरल किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ने कभी इस तरह का बयान नहीं दिया और न ही उनकी सोच ऐसी है। कुछ लोग बेवजह उन्हें और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने भी देर रात ट्वीट कर वायरल वीडियो का खंडन किया है।