{"_id":"573236714f1c1bdf6e919edb","slug":"bpe-aur-mpe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीई और एमपीई डिग्री का नया नोटिफिकेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीई और एमपीई डिग्री का नया नोटिफिकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिकल एजूकेशन में बीपीई और एमपीई की डिग्री को लेकर यूजीसी की ओर से नया गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब इन डिग्री को बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स ) और एमपीई (मास्टर ऑफ फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स) नाम से जाना जाएगा।
दो मई को नोटिफिकेशन किया गया है। इससे पहले बीपीई और एमपीई की डिग्री को बीपीएड और एमपीएड में पुनर्गठित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। उस पर विश्वविद्यालयों ने अमल नहीं किया। डिग्री वैसे ही चलती रही।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय फिजिकल एजूकेशन में बैचलर लेवल बीपीई और बीपीएड तथा मास्टर लेवल पर एमपीई और एमपीएड कोर्स चला रहा है। कोर्स डिग्री एक ही है, लेकिन नाम अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
यूजीसी में जब इस बाबत शिकायत गई तो बीपीई और बीपीएड तथा एमपीई और एमपीएड की डिग्री को पुनर्गठित करने को कहा गया। लेकिन सीसीएसयू में दोनों डिग्री ऐसे ही चल रही हैं। अब यूजीसी ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसमें 12वीं के बाद बीपीईएस (तीन साल) और बीपीईएस के बाद एमपीईएस (दो साल) की जा सकेगी। बीपीएड और एमपीएड कोर्स चल ही रहे हैं। परिवर्तन सिर्फ इतना हुआ है कि डिग्री के साथ अब स्पोर्ट्स जुड़ गया है।
एक नहीं हुई डिग्री
पहले यूजीसी ने नोटिफिकेशन जारी डिग्री को एक करने को कहा था। लेकिन वैसा नहीं हुआ। अब दो अलग-अलग डिग्री चलेंगी। इनमें फर्क क्या होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। जानकारों का कहना है डिग्री दोनों एक ही हैं, बस नाम अलग-अलग है।
एक ही विषय के दो डिग्री उलझन पैदा करने वाली हैं। पहले नोटिफिकेशन के दौरान डिग्री के नाम क्या थे, वह बदले या नहीं। यह उलझन भरा है। इसका असर छात्रों के भविष्य पर पड़ सकता है।