प्रेमी ने शादी के लिए मांगा समय, प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने आरोप लगाया है कि चार नकाबपोश युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानिए पूरा मामला।
यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। टीपीनगर थाना पुलिस के अनुसार एक युवती एक लड़के से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन, लड़के ने शादी के लिए चार साल का समय मांगा है। जिसके बाद युवती ने लड़के पर शादी का दबाव बनाया। प्रेमी के नहीं मानने पर युवती ने आत्महत्या की कोशिश कर डाली। फिलहाल वह घायल है और उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि युवती शनिवार शाम को बिना बताए घर से चली गई थी और ट्रेन से कटकर जान देना चाहती थी। लेकिन काफी देर तक ट्रेन न आने पर उसने अपना सिर ट्रैक पर जोर मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान शोर मच गया कि युवती के साथ गैंगरेप किया गया।
उधर, घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। और मामले में कार्रवाई चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/