बॉलीवुड फिल्म 'सरोज का रिश्ता' की शूटिंग समाप्त हो गई है। शूटिंग के दौरान कलाकार बारिश में भीग गए। खास बात यह है कि बारिश में ही शादी के कई सीन शूट किए गए। शूटिंग के लिए शादी के मंडप में जाते हुए फिल्म के कई सितारों को कैमरे में कैद किया गया।
बारिश में शूट हुए शादी के कई सीन, देखें तस्वीरें :-
नगर के मंडप में की गई थी शादी की व्यवस्था
2 of 8
शूटिंग के लिए जाते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के ढिकौली गांव की 'दौलत की हवेली' में चल रही बॉलीवुड फिल्म 'सरोज का रिश्ता' की शूटिंग के दौरान शुक्रवार को सरोज की शादी का सीन फिल्माया गया। इसकी शूटिंग नगर स्थित एक मंडप में की गई। सख्त सिक्योरिटी के बीच डायरेक्टर ने शादी के सीन कैमरे में कैद किए। इस दौरान बारिश के बावजूद मंडप के बाहर अभिनेताआें को देखने के लिए भीड़ लगी रही।
बारिश के कारण कलाकारों को हुई मुश्किल
3 of 8
बारिश में शूटिंग के लिए जाते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
डायरेक्टर ने पहले शादी की शूटिंग ग्रेटर मवाना में फिल्माए जाने की तैयारी थी। लेकिन तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रेटर मवाना में शूटिंग नहीं हो पाई। शनिवार देर रात डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने नगर स्थित उत्सव मंडप में सरोज की शादी की शूटिंग करने का निर्णय लिया। शुक्रवार सुबह से ही सरोज की शादी की तैयारियां होने लगीं थीं।
शादी के लिए सजाया गया मंडप
4 of 8
शूटिंग के लिए पहुंचती अभिनेत्री सना कपूर
- फोटो : अमर उजाला
डायरेक्टर ने दिन में शादी के दौरान होने वाले गीत व डांस के सीन को कैमरे में कैद किया। देर शाम सरोज की शादी के लिए मंडप सजाया गया। लाइट, कैमरा, एक्शन के बीच सरोज की शादी अभिनेता गौरव पांडे से हुई। वह फिल्म में शांतनू शर्मा की भूमिका में हैं। नगर में शूटिंग होने की जानकारी पर लोग बारिश में भी शूटिंग देखने पहुंचे। लेकिन बाउंसर्स ने किसी को अंदर नहीं घुसने दिया।
शादी में शामिल हुईं गांव की महिलाएं
5 of 8
शादी में शामिल होने जाती ग्रामीण महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
शादी की शूटिंग में डायरेक्टर ने महिला संगीत के लिए ढिकौली गांव की महिलाओं को भी शामिल किया। कोई अन्य व्यक्ति या महिला शूटिंग स्थल में न घुसने पाए, इसके लिए डायरेक्टर ने सभी को पास जारी किए। बाउंसर्स ने सभी के पास चेक कर उन्हें शूटिंग स्थल पर एंट्री दी।