फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जिंदगी के लिए कराहती रही मलबे में दबी महिला, देखें दर्दनाक हादसे की तस्वीरें

Mon, 30 Jul 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
UP: Women drowning in the wreckage waslooking for life, see in pictures
हादसे में घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के दौरान सरधना क्षेत्र में एक दो मंजिला पक्का मकान शनिवार को सुबह करीब साढे पांच बजे ढह गया। इस दौरान परिवार के पांच सदस्य मकान के मलबे में दब गए। सूचना पर तहसील प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन में हडकंप मच गया। उधर सांसद संजीव बालियान व विधायक संगीत सोम ने भी मामले में संज्ञान लिया और तत्काल राहत बचाव कर मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिये कहा। हादसे में एक महिला व एक माह की बच्ची की मौत हाे गई। तस्वीरों में देखें कितना दर्दनाक था यह हादसा :-

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाले जो सके लोग 

UP: Women drowning in the wreckage waslooking for life, see in pictures
बारिश के कारण गिरी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना पर जनसैलाब पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ पड़ा। ग्रामीण खुद ही छीनी हथोडी लेकर लिंटर को तोड़कर दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। सरधना-सरूरपुर-दौराला से भी एम्बूलेंस व जेसीबी मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गईं।  करीब डेढ घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका।

रास्ते में महिला व नवजात ने दम तोड़ दिया

UP: Women drowning in the wreckage waslooking for life, see in pictures
मलबे से बाहर निकाले गई महिला व बच्चा - फोटो : अमर उजाला

मकान के मलबे में दबी 23 वर्षीय महिला घायल होने के बावजूद परिजनों से बात करती रही। बाहर निकाले जाने पर उसे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला सविता व उसकी एक माह की नवजात बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का उपचार करने के बाद उन्हे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। घटना के करीब डेढ़ घंटा बाद पुलिस प्रशासन की टीम के मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों में रोष दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन

UP: Women drowning in the wreckage waslooking for life, see in pictures
घायलों से मिलने पहुंचे विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में विधायक संगीत सोम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मोबाइल पर बात की और मृतक के परिवार की आर्थिक मदद कराने को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आठ लाख की मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

सुबह तड़के हुआ हादसा

UP: Women drowning in the wreckage waslooking for life, see in pictures
घायलों को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

खेडा गांव निवासी 65 वर्षीय राजपाल पुत्र करतारे का परिवार दो मंजिला पक्का मकान में रहता है। लगातार पड़ रही बारिश के बीच शनिवार को सुबह करीब साढे पांच बजे करतारे का मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। जिस समय मकान ढहा उस समय मकान के अंदर राजपाल और उसकी पत्नी 60 वर्षीय संतोष पुत्र कुलदीप,पुत्रवधू सविता,व एक माह की  नवजात बेटी मकान के अंदर मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed