फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of primary teacher found on roadside, suspicion of murder

Meerut News: सड़क किनारे मिला प्राइमरी शिक्षक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 02 Sep 2024 06:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Body of primary teacher found on roadside, suspicion of murder
मेरठ/माछरा। मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली में निर्माणाधीन ईंट भट्ठे के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान प्राइमरी शिक्षक पवन (35) पुत्र राजवीर निवासी मवी परीक्षितगढ़ के रूप में हुई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मवी गांव निवासी पवन अमेठी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। आजकल वह छुट्टी पर थे। शनिवार को वह अपनी ससुराल भावनपुर के भोपाल विहार गए थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम को वह बाइक से सामान लेने के लिए मार्केट गए थे। इसके बाद उनके मोबाइल पर बात नहीं हो पाई। परिजनों ने रात को तलाश की लेकिन पता नहीं लग पाया। रविवार को परिजनों ने मुंडाली थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। दोपहर को मुरलीपुर में मेरठ-गढ़ मार्ग पर सड़क किनारे साइड में पवन का शव पड़ा मिला। उसकी बाइक पास में खड़ी हुई थी। हेलमेट बाइक पर टंगा था। स्लीपर उतरे हुए थे। मोबाइल और पर्स जेब में थे। मुंडाली थाना प्रभारी के मुताबिक नाक से निकला खून चेहरे पर लगा था लेकिन चोट के निशान नहीं थे। पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि नाक से खून निकला हो और पवन की मौत हो गई हो। पवन को मिर्गी की बीमारी भी बताई जा रही है। पवन के दो बच्चे हैं। भाई नितिन कुमार ने बताया कि उन्हें हत्या की आशंका है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed