निकाय चुनाव : भाजपा में बगावत, बागियों ने खुलकर ठोकी ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में नगर निगम पार्षद चुनाव में टिकट वितरण के बाद भाजपा में असंतोष के बीच बगावत भी हो गई है। टिकट वितरण से असंतुष्ट कई कार्यकर्ताओं ने बागी होकर नामांकन किया। ये बागी चुनाव में भाजपा के लिए मुसीबत बन सकते हैं। बागी के रूप में रविंद्र तेवतिया, अजीत सिंह, बबीता गुप्ता, राजेश खन्ना, कुसुम गोस्वामी, राजेश जैन और साधना जैन ने नामांकन दाखिल किए। जबकि कई वार्ड ऐसे हैं, जहां पर प्रत्याशी के विरोध के बीच भीतरीघात का पूरा खतरा मंडरा रहा है।
कांता ने मुहूर्त देखकर भरा पर्चा
भाजपा महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम ने मुहूर्त देखकर अपना पर्चा दाखिल किया। पहला सेट मुहूर्त के हिसाब से जमा करने के बाद दूसरा सेट वह जुलूस के रूप में जमा करने कलक्ट्रेट पहुंचीं। कर्दम के मुख्य चुनाव कार्यालय का सुबह गढ़ रोड पर शुभारंभ हुआ। इस मौके पर यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद कांता कर्दम शुभ मुहूर्त के हिसाब से पर्चा दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचीं और पर्चा दाखिल कर चुनाव कार्यालय वापस आईं। यहां से उनका नामांकन जुलूस कलक्ट्रेट के लिए शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। जुलूस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, बिजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, संजीव जैन सिक्का, करुणेश नंदन गर्ग, विवेक रस्तोगी, डॉ. मीनाक्षी भराला, मनिंदरपाल सिंह, राजेश तोमर, सतेंद्र भराला, रवि प्रकाश, अंकुर राणा, उमा चतुर्वेदी, संजना रस्तोगी, अंजू वारियर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बंसल, वर्षा कौशिक, गीता जिंदल, ममता त्यागी, वीर सिंह कर्दम, वीनस शर्मा, विवेक वाजपेयी, राजकुमार सोनकर, अजय मेहरोलिया, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, सुरेश जैन रितुराज, वीर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
वोटर लिस्ट से नाम कटा, नही भर पाये पर्चा
निकाय चुनाव में इस बार वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण कई प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। जिसके कारण उन्हें काफी मायूसी हुई। रेलवे रोड क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आदिप गुप्ता अपनी पत्नी का नामांकन करना चाहते थे, किंतु वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण उन्हें मायूसी हाथ लगी।
अजय गुप्ता ने किया किनारा
भाजपा नेता और पूर्व पार्षद अजय गुप्ता सोमवार को नामांकन में नजर नहीं आए। इस बाबत पूछने पर उन्होंने कहा कि लगातार हो रही उपेक्षा और कुछ स्वार्थी नेताओं के कारण उन्होंने निगम चुनाव से इस बार दूर रहने का फैसला लिया है। हर बार निगम चुनाव सहित शहर विधानसभा में चीफ पोलिंग एजेंट बनने वाले अजय गुप्ता को इस बार भी यही दायित्व देने के लिए पार्टी नेताओं ने सोमवार शाम अजय गुप्ता को फोन किया, लेकिन उन्होंने सक्रिय होने से साफ इंकार कर दिया। वहीं पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि अजय गुप्ता के ही वार्ड से प्रत्याशी चयन में पार्टी नेताओं ने उनकी राय तक नहीं ली।
पढ़ें : निकाय चुनाव: अंतिम दिन आठ महापौर प्रत्याशियों ने किये पर्चे दाखिल
वाजपेयी और यूसुफ मिले गले
भाजपा की महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम का नामांकन भरवाने के लिये जब भाजपा नेता डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी नामांकन कक्ष में पहुंचे, तो वहां पर पहले से ही कांग्रेस प्रत्याशी ममता सूद नामांकन भरने आई हुई थीं। जिनके साथ कांग्रेस नेता यूूसुफ कुरैशी सहित तमाम नेता मौजूद थे। वाजपेयी को देखकर यूसुफ कुरैशी ने उनकी तरफ दोनों हाथ बढ़ाये तो दोनों खुलकर गले मिले।
योगेश वर्मा और वीर सिंह कर्दम में हुई नोकझोंक
कलक्ट्रेट में बसपा और भाजपा प्रत्याशियों के पति आमने सामने टकरा गये। बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम के पति भाजपा के महानगर महामंत्री वीर सिंह कर्दम को देखते ही कहा कि क्यों मिट्टी खराब करा रहे हो। इस पर वीर सिंह कर्दम ने पलटवार करते हुए कहा कि हस्तिनापुर में क्या किया, जनता जानती है कि कितने मर्डर कराए सब पता है। इन तल्खी टिप्पणियों के साथ दोनों आगे बढ़ गए।
आप प्रत्याशी का पर्चा हो सकता है निरस्त
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीलम राठौर नियमों के फेर में फंस गई हैं। महापौर या निकाय अध्यक्ष के लिए आयु 30 वर्ष या इससे अधिक होना जरूरी है। लेकिन नीलम राठौर ने नामांकन पत्र में आयु का जो प्रमाण दिया है, उसके अनुसार उनकी जन्म तिथि 8 जनवरी 1992 दर्शायी है। जिसके चलते उनकी आयु 25 वर्ष बैठती है। ऐसे में उनका पर्चा निरस्त होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/