फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boat Incident : rizwan said, six people jumped into the boat, hence immersed

दर्दनाक हादसा : चालक रिजवान ने खोला मुंह, ये थी नाव हादसे की वजह

Mon, 18 Sep 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 18 Sep 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
Boat Incident : rizwan said, six people jumped into the boat, hence immersed
नाव चालक रिजवान

बागपत में काठा गांव के दर्दनाक नाव हादसे के मामले में फरार चल रहे आरोपी नाविक रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। जेल जाने से पहले उसने कई राज उगले। अवैध रूप से नाम चलवाने वाले के नाम बताए। उन्होंने कहा नाव चलने के बाद पांच-छह लोग जबरन छलांग लगाकर बैठ लिए थे। यही वजह रही कि नाव पानी में डूब गई। 

विज्ञापन

 
काठा गांव में 14 सितंबर को यमुना में नाव डूब गई थी। इसमें 14 महिला और पांच पुरुष सवारियों की मौत हो गई। इसे लेकर भारी बवाल हुआ। गांव के चौकीदार सलाऊद्दीन की तहरीर पर नाविक रिजवान पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी नाविक रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा।
विज्ञापन

 
जेल जाने से पहले आरोपी नाविक रिजवान ने बताया वह बचपन से नाव चलाता है। पिछले काफी समय से काठा में यमुना नदी में नाव चलाता है। 14 तारीख की सुबह नाव में 30-35 सवारी लेकर काठा गांव की ओर से दूसरी छोर पर जा रहा था। नाव चलते ही पांच-छह लोग आए और मना करने के बाद भी चलती नाव में छलांग लगाकर सवार हो गए। उनके नाव में सवार होते ही वजन ज्यादा होने के कारण नाव पानी में डूब गई। रिजवान ने कहा खाद का एक भी बोरा नाव में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सवारियों को जिंदा और एक का निकाला शव

Boat Incident : rizwan said, six people jumped into the boat, hence immersed
हुआ था बड़ा नाव हादसा

रिजवान ने बताया नाव डूबने के बाद वह पानी से सवारियों को निकालने में जुट गया । नौ सवारियों को सकुशल और एक का शव निकाला। तभी ग्रामीणों ने हल्ला कर दिया। डर के कारण वहां से भाग गया। 
 
रिजवान सिर्फ मोहरा, संचालक मवी कलां के आरोपी नाविक रिजवान ने बताया यमुना नदी के घाट काठा में मवी कलां गांव के चार लोग नाव चलवा रहे हैं। मवी कला के लोग ही नाविक को 10 हजार रुपये देते थे। उनके पास नाव का ठेका है या नहीं, इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। 

चंडीगढ़ में दोस्त के पास रहा,  खुद थाने पहुंचा 
हादसा होने के बाद रिजवान सीधा हरियाणा होते हुए अपने दोस्त के पास चंडीगढ़ पहुंच गया । वहां पर ही उसने फरारी काटी। उसने कहा  वह खुद ही थाने में आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। 

रिजवान बोला, मौके से न भागता तो मार देते लोग  
रिजवान ने बताया नाव में ज्यादा सवारी होने के बाद किसी को बैठने से मना करता तो ग्रामीण उसके साथ गाली-गलौज कर धमकी देते थे। हादसे वाले दिन भी ऐसा ही हुआ। पानी में नाव डूबने के बाद वह सवारियों को निकालने लगा । ग्रामीण गाली-गलौच, धमकी देते रहे । यदि वहां से न भागता तो उसको मार डालते।   

पहले कभी नहीं डूबी नाव  
रिजवान ने कहा उनके परिवार में नाव चलाने का काम है। वह बचपन से नाव चला रहा था। उनकी काफी नाव नहीं पलटी है। उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed