फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Board exams conducted peacefully, officers took stock

मेरठ: शांतिपूर्वक हुई बोर्ड परीक्षा, अफसरों ने लिया जायजा

Fri, 17 Feb 2023 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 17 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Board exams conducted peacefully, officers took stock
2ए - ए एस इंटर कालेज में सुबह की पाली में परीक्षा देने पहुंची छात्राओं की जांच करती शिक्षिकाएं।
मवाना/सरधना/रोहटा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। एडीएम प्रशासन अमित कुमार व एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार ने सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को खामियां दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। हालांकि केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा।
विज्ञापन

केंद्र व्यस्थापक ने बताया कि पहले दिन चार कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। चार अन्य आये तो वह हिंदी विषय के होने के कारण उनकी ड्यूटी नहीं लगाई गई। इससे व्यवस्था बनाने में दिक्कत हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के आधार कार्ड, रोल नंबर व पंजीकरण का मिलान करने के बाद ही परीक्षा देने के लिए अनुमति दी गई। वहीं रोहटा क्षेत्र के तीन विद्यालयों में 3098 परीक्षार्थी दोनों पालियों में पंजीकृत थे। प्रथम पाली हाईस्कूल में 1530 में से 144 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 113 परीक्षार्थी नदारद रहे।
विज्ञापन

चौधरी ईलम सिंह जन विद्यापीठ इंटर कॉलेज सतवाई के केंद्र व्यवस्थापक भूपेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र पर 1047 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 125 परीक्षा से नदारद रहे। रासना स्थित एसएसएसएस इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 47 और दूसरी पाली में 35 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी में 1087 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 50 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पारियों में सेक्टर मजिस्ट्रेट शालुक पटेल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट विश्वेंद्र सिंह परीक्षाओं की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मवाना के चार परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली हाईस्कूल में 155 छात्र छात्राओं ने तथा दूसरी पाली में इंटर के 124 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। एएस इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डाॅ. मेघराज सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में हिंदी का प्रश्न पत्र था। 591 छात्र-छात्राओं में से 32 ने परीक्षा नहीं दी। द्वितीय पाली में 596 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 22 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं कृषक इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 95 ने और दूसरी पाली में 64 ने परीक्षा छोड़ी। नवजीवन किसान इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक शरणवीर सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 21 व दूसरी पाली में 28 अनुपस्थित रहे। महाराणा प्रताप इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक जगमाल सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में सात व दूसरी पाली में 10 अनुपस्थित रहे। प्रथम दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

फलावदा में तीन व खरखौदा में पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा
फलावदा/खरखौदा। फलावदा क्षेत्र में आइडियल चिल्ड्रन इंटर कॉलेज, बालमुकंद जनता इंटर कॉलेज सनौता, जैन इंटर कॉलेज महलका को बाेर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया। जैन इंटर कॉलेज में 28 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। आइडियल चिल्ड्रन इंटर कॉलेज में 27 ने परीक्षा छोड़ी। वही बालमुकंद जनता इंटर कॉलेज में 17 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं खरखौदा के पांच केंद्रों पर हाईस्कूल के 149 व इंटरमीडिएट के 67 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे। जनता इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में 22 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में कला वर्ग में 17 व विज्ञान वर्ग में एक अनुपस्थित रहा। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में 15 व इंटरमीडिएट में दो बच्चे उपस्थित रहे। जाहिदपुर के पंडित बख्शी दास स्मारक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में 24 अनुपस्थित व इंटरमीडिएट 18 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे। अतराडा के किसान मजदूर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 17 व इंटर में 32 छात्र अनुपस्थित रहे। पांची के मेजर आसाराम स्मारक इंटर कॉलेज में 75 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद

2ए - ए एस इंटर कालेज में सुबह की पाली में परीक्षा देने पहुंची छात्राओं की जांच करती शिक्षिकाएं।

2ए - ए एस इंटर कालेज में सुबह की पाली में परीक्षा देने पहुंची छात्राओं की जांच करती शिक्षिकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed