फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blue Eagle defeated Black Panther by 5 runs.

Meerut News: ब्लू ईगल ने ब्लैक पैंथर को 5 रन से हराया

Sun, 30 Aug 2026 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Blue Eagle defeated Black Panther by 5 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ब्लू ईगल और ब्लैक पैंथर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ब्लू ईगल की टीम ने पांच रन से मैच जीता।
ब्लू ईगल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। इसमें रोहित कौशिक ने शानदार 125 रन की शतकीय पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 43 गेंद का सामना किया और 9 चौके और 12 छक्के लगाए। इसके अलावा हनी काजला ने 31 व मनीष ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पवन ने दो व अभिराज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए और पांच रन से मैच हार गई। टीम की ओर से विश्वेंदर काजला ने 41 गेंद में 68 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही मोहित ने 34, अभिराज ने 33, सूरज ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दिनेश ने दो, रोहित ने एक विकेट लिया। रोहित कौशिका को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने उन्हे सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed