{"_id":"5a3220354f1c1ba7668b9f31","slug":"bloody-conflicts-in-two-sides-firing-many-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, तलवारें-धारदार हथियार चले, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, तलवारें-धारदार हथियार चले, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ दुकानदारों में कहासुनी के बाद बवाल हो गया। जमकर तलवारें और धारदार हथियार चले। यहां तक कि जमकर पथराव भी हुआ। एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें : चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक दर्जन से ज्यादा घायल
विज्ञापन
लिसाड़ी रोड की राशिद नगर की चुंगी वाली गली के कुछ दुकानदार बुधवार रात करीब 10 बजे पैठ से वापस आकर गली के बाहर गाड़ी से कपड़ा उतार रहे थे। इसी दौरान दो दुकानदारों में पैठ के दौरान कैंची लेने और वापस ना करने को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। लाठी डंडे, तलवार निकल आई और जमकर पथराव हुआ। जमकर हवाई फायरिंग भी हुई। इस बवाल में चुंगी वाली गली निवासी इमरान, आदिल, शहजाद और फैज और फुरकान घायल हो गए। लिसाड़ी रोड जाम हो गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पढ़ें : शपथ ग्रहण समारोह में हुए बवाल की Live तस्वीरें, भाजपाईयों ने फाड़े बसपा के बैनर
पांचों घायल थाने पहुंच गए। घायल इमरान ने बताया कि उसका भाई सलीम निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गया। लेकिन जीत के बाद भी विपक्षी प्रत्याशी पक्ष के लोग उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं। इसी वजह से उस पक्ष से जुडे़ लोगों ने ही उन पर हथियारों से हमला बोला है। हवाई फायर भी किए। इमरान का आरोप है कि उनसे बिक्री का 4.5 लाख रुपये भी छीनकर ले गए। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि मामला कपड़ा उतारने को लेकर हुई मारपीट का है। चुनावी रंजिश का नहीं। फायरिंग नहीं हुई ना ही रुपये छीने गए हैं। घायलों की डॉक्टरी कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। दूसरे पक्ष की ओर से कोई भी सामने नही आया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/