{"_id":"5a31025c4f1c1bd1408bca66","slug":"mayor-swearing-ceremony-torn-bsp-banner-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोह में हुए बवाल की Live तस्वीरें, भाजपाईयों ने फाड़े बसपा के बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोह में हुए बवाल की Live तस्वीरें, भाजपाईयों ने फाड़े बसपा के बैनर
Wed, 13 Dec 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 13 Dec 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
बैनर फाड़ते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान घंटाघर के आसपास बसपाइयों ने फ्लैक्स लगाए हुए थे। महापौर सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा के फोटो का एक फ्लैक्स टाउन हॉल के गेट पर भी लगा था। जिसको देखकर भाजपा समर्थक भड़क गए। उन्होंने बैनर फाड़ दिए। इसे लेकर बसपा-भाजपा समर्थकों में तीखी झड़पें हुईं।
2 of 11
हंगामा करते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सभी भाजपाई मुख्य द्वार से टाउन हॉल पहुंचे। जैसे ही भाजपाई अंदर घुस रहे थे तो उनकी निगाह बसपा के फ्लैक्स पर पड़ी। यह देखकर भाजपाई बिफर गए और फ्लैक्स फाड़ दिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने मामला शांत किया।
अफवाह भी फैलीं
3 of 11
बसपा के बैनर फाड़े
- फोटो : अमर उजाला
बसपा का बैनर फाड़ने की घटना को लेकर अफवाहों का बाजार गरम हो गया। शोर मचा कि भाजपाइयों ने योगेश वर्मा का कुर्ता फाड़ दिया है। टाउन हॉल के सामने ही कुछ लोग ये अफवाह फैलाते रहे। माना जा रहा है कि इसके पीछे अपने समर्थकों की अधिक से अधिक भीड़ जुटाना ही मकसद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वंदेमातरम् के लिए तैनात रही यूथ ब्रिगेड
4 of 11
हंगामा करते लाेग
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में वंदेमातरम् को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा ने भी पूरी तैयारी की थी। एक तरफ न केवल वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण में पहुंचे, बल्कि यूथ ब्रिगेड भी पूरी तरह तैनात नजर आयी। यही कारण रहा कि शपथ ग्रहण से पहले पुरजोर तरीके से बिना माइक के वंदेमातरम् गीत गूंजता नजर आया।
विज्ञापन
5 of 11
हंगामा करते लाेग
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा से महापौर न चुने जाने के बावजूद शपथ ग्रहण में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, मुकेश सिंघल आदि तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जो भाजपाइयों की सधी हुई रणनीति को दर्शाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।