{"_id":"6950523f0c00d9b5260ecc04","slug":"blo-dies-in-hospital-after-suffering-heart-attack-at-midnight-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1065995-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आधी रात को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में बीएलओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आधी रात को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में बीएलओ की मौत
विज्ञापन
सरूरपुर। मृतक बीएलओ विनीत कुमार। परिजन
विज्ञापन
सरूरपुर। करनावल कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के सहायक अध्यापक विनीत (42) पुत्र वीर सिंह निवासी गोल्ड कास्ट कॉलोनी रोहटा रोड की दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शोभापुर में बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगी थी। परिजनों ने तनाव के कारण हार्टअटैक से मौत होने का दावा किया है। परिजनों ने इसकी प्रेस रिलीज भी जारी की है।
विनीत के पिता वीर सिंह ने बताया कि विनीत दिल के मरीज थे। एसआईआर में ड्यूटी करने से उन्होंने इन्कार कर दिया था। बावजूद इसके प्रशासन ने शोभापुर स्थित गोपाल जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या -164 में बीएलओ के रूप में उनकी ड्यूटी लगा दी थी। वीर सिंह के मुताबिक बीती शुक्रवार (26 दिसंबर) को एसआईआर की अंतिम तारीख होने के कारण काम का अधिक दबाव था। इस कारण रात में करीब 12 बजे तक काम करते समय सीने में दर्द उठने लगा और उनकी अचानक हालत बिगड़़ गई। इसके बाद परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शिक्षक विनीत का बड़ा बेटा सात वर्ष और बेटी पांच वर्ष की है।
-- --
विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। बीएलओ का 95 प्रतिशत कार्य रहा है। ऐसे में मानसिक दबाव का सवाल ही नहीं उठता। बीएलओ के परिवार से प्रशासनिक अधिकारियों की बात हुई है। प्रशासन संभव मदद करेगा।
विज्ञापन
- डॉ. वीके सिंह, डीएम