फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blew 50 thousand rupees by changing ATM

एटीएम से रुपए निकालते वक्त अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदलकर उड़ाए पचास हजार

Sun, 14 Jun 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Blew 50 thousand rupees by changing ATM
हस्तिनापुर। बस्तोरा नारंग गांव निवासी युवक का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर सेल मेरठ के नाम थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित दीपेश कुमार ने बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक की शाखा हस्तिनापुर में है। 11 जून को उसका भाई अनुज कुमार एटीएम कार्ड लेकर सुबह कस्बे की अंबेडकर मार्केट के समीप एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचा। बैलेंस चेक करते समय उसकी जेब से 50 रुपये का नोट नीचे गिर गया। एटीएम कार्ड मशीन में ही लगा दिया। पीड़ित युवक ने जब तक 50 रुपये का नोट उठाया तब तक मशीन में लगा उसका एटीएम कार्ड में एरर आ गया। इसके बाद पीड़ित युवक एटीएम कार्ड लेकर संबंधित पीएनबी की ब्रांच में पहुंचा। बैंक अधिकारियों ने उसे बताया कि उसका एटीएम कार्ड बदल चुका है। इसी दौरान उसके अकाउंट से तीन बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बैंक से स्टेटमेंट लेने पर पता लगा कि उसके खाते से खतौली निवासी किसी युवक के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। उक्त प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने और साइबर सेल के नाम एक तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed