{"_id":"6836e692c3f23974fa04935b","slug":"bku-tomar-14-leaders-80-unknown-booked-for-violence-at-chhutmalpur-toll-plaza-in-saharanpur-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: टोल पर हंगामा-बैरियर तोड़े, जान से मारने की धमकी, भाकियू तोमर के 14 पदाधिकारी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: टोल पर हंगामा-बैरियर तोड़े, जान से मारने की धमकी, भाकियू तोमर के 14 पदाधिकारी नामजद
Wed, 28 May 2025 04:30 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 28 May 2025 04:30 PM IST
सार
छुटमलपुर के सैयद माजरा टोल पर मंगलवार को भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों से धक्का मुक्की कर बैरियर तोड़ा। 14 नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
टोल पर भाकियू तोमर का धरना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में छुटमलपुर क्षेत्र में रुड़की-पंचकूला हाईवे पर स्थित सैयद माजरा टोल प्लाजा मंगलवार को अचानक हंगामे का केंद्र बन गया, जब भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के कार्यकर्ताओं ने वहां कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, बैरियर और तकनीकी सिस्टम तोड़ डाला और लेन को करीब दो घंटे तक बाधित कर दिया। टोल प्रबंधक अविनाश मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने 14 पदाधिकारियों और 70–80 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
नामजद आरोपियों में ये हैं शामिल-
अंकित गुर्जर (युवा अध्यक्ष, पश्चिमी यूपी)
सौरभ त्यागी (जिला अध्यक्ष)
सुल्तान अहमद (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष)
अदनान अरमान (युवा महासचिव)
मोहित गोयल (व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष)
नीरज राणा, बंटी कश्यप, अजय राठौर
डॉक्टर समीर, सत्तार मलिक, अली मोहम्मद
रियाज अहमद, वसीम अहमद और शोएब
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
ये लगे आरोप
जबरन वाहनों को बिना टोल दिए निकालने का दबाव
कर्मचारियों के साथ बदसलूकी व जान से मारने की धमकी
टोल बैरियर व तकनीकी सिस्टम को नुकसान
कार्य प्रणाली को बाधित कर डर का माहौल बनाना
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज व कर्मचारियों के बयान के आधार पर जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन