फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Naresh Tikait says young generation is confused and villages are on a pile of gunpowder

UP: भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले- भ्रमित है युवा पीढ़ी, बारूद के ढेर पर हैं गांव

Sun, 13 Nov 2022 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Nov 2022 04:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित सर्वखाप भाईचारा महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि एक बच्चा होना गंभीर समस्या है। उन्होंने युवाओं को लेकर भी बड़ी बात कही। 

विज्ञापन
BKU Naresh Tikait says young generation is confused and villages are on a pile of gunpowder
पंचायत में बैठे नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोरना क्षेत्र में आयोजित सर्वखाप भाईचारा महापंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि समाज में सभी अपनी बात समझदारी से रखें। अपने बड़ों की बात जरूर माने। न्याय में समझौता ना करें , सभी को बिरादरी के फैसले मानने चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र बारूद के ढेर पर बैठा है। युवा पीढ़ी भ्रमित होने से वह किसी की नहीं सुनती। युवाओं के कंधे पर बोझ है। एक बच्चा होना गंभीर समस्या है,  मकानों के दरवाजे बंद रहते हैं यह आने वाली पीढ़ियों के लिए शुभ संकेत नहीं ।

विज्ञापन


इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में सर्वखाप भाईचारा महापंचायत में टिकैत ने कहा कि दुर्घटनाओं और शराब से बच्चों को बचाएं। भोकरहेड़ी ऐतिहासिक कस्बा है, जिसमें अच्छे परिवार बसते हैं। आज के युवा अपनी खेती बाड़ी छोड़ दूसरों की छोटी नौकरी कर रहे हैं। जिम्मेदार लोग कसम ले समाज को सहयोग करेंगे। हमारे भाई हमारा विरोध कर रहे हैं, यह गलत है, अपने खर्चे सीमित करें। चुनाव के दौरान जिम्मेदार लोग किसी की गाड़ी में ना बैठें। खाप चौधरी के सामने चुनाव लड़ने से बचें।

विज्ञापन

पानीपत से आए राजवीर आर्य ने कहा भाई वह जो सुख दे। सत्य न्याय को जीवन में स्थान दें तो सुख बढ़ेगा।  शामली से पहुंचे नितिन वर्मा ने कहा कि युवा नशे से बचें, मतभेद खत्म करें । बुराई का त्याग होने से विकास होगा।

राठी खाप मंत्री मोहन वीर ने कहा नशाखोरी को रोकना होगा ।वरना आने वाली नस्लें हमें कभी माफ नहीं करेंगे।  गजेंद्र अहलावत ने कहा बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षित बेटियां जिस घर में जाएंगी, वहां भी शिक्षा का उजियारा फैलाएगी।

ओमपाल डांगर ने कहा कुरीतियां समाप्त होनी चाहिए। राजीव प्रधान ने कहा कि जावला खाप के कुछ लोग विवाद कराने पर तुले हैं, सर्व खाप चौधरी इसका निस्तारण करें। निर्वाल खाप के राष्ट्रीय मंत्री सत्यपाल पहलवान ने कहा परंपराओं से छेड़छाड़ ना करें। पैसे से सम्मान नहीं खरीदा जाता। मेहनत कष्ट उठाने वाले किसान खुशाल रहते हैं। खाप के अधिकारों के चलते किसान अपनी आवाज उठाता है।

खाप चौधरी कोख से पैदा होते हैं लड्डू बांटने से नहीं: श्याम सिंह
महापंचायत में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक ने कहा खाप परंपरा से बनती है। समाज को शिक्षा देने वाले अपने अंदर झांके, अपना सुधार करें। जीभ के स्वाद बंद करें बच्चों को प्यार दें। शादियों में दहेज खत्म करना होगा। सर्वखाप मंत्री को अहंकार होना ठीक नहीं , खाप से जुड़े लोगों को भ्रमित ना करें।   संगठन में बल है समाज बड़ी ताकत है। खाप चौधरी कोख से पैदा होते हैं, लड्डू बांटने से नहीं।

संचालन कर रहे प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण ने कहा समाज की भलाई के लिए शिक्षा रामबाण है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन मदन पाल ने सभी सर्व खाप चौधरियों व पदाधिकारियों का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed