फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BK UP Team Defeats Rajasthan in Kabaddi Match

Meerut News: कबड्डी मुकाबले में बीके यूपी टीम ने राजस्थान को हराया

Fri, 27 Mar 2026 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
BK UP Team Defeats Rajasthan in Kabaddi Match
मेरठ। परतापुर महरौली मार्ग स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत सलूम्बर जिले से सात दिवसीय प्रशिक्षण लेने पहुंची राजस्थान की कबड्डी टीम ने जमकर पसीना बहाया। बृहस्पतिवार को बीके कबड्डी यूपी और राजस्थान की टीम के बीच कबड्डी मैच खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बीके यूपी की टीम ने राजस्थान को 10 अंकों से हरा दिया।
विज्ञापन

कबड्डी मैच में बीके यूपी से विवेक, सत्यम, उदय और राजस्थान की टीम से निक्कू, हिमांशु और लोकेश ने शानदार प्रर्दशन किया। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।वहीं, सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए पहुंची राजस्थान की महिला और पुरुष टीम ने यहां काफी देर तक अभ्यास किया। बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि राजस्थान ने खिलाड़ियों को कबड्डी खेल को बढावा देने के लिए यह सकारात्मक कदम उठाया है।
विज्ञापन

यहां खिलाड़ियों को कबड्डी की बारीकियों के साथ आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है। कबड्डी कोच किरणपाल सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाडी नितिन तोमर, कबड्डी स्टार गुलवीर सिंह ने खिलाड़ियों का प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed