{"_id":"6a202bb682e2d7d1de0c5e99","slug":"bjp-workers-submitted-a-memorandum-to-the-eo-regarding-the-organization-of-the-fair-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112562-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेले के आयोजन पर भाजपाइयों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेले के आयोजन पर भाजपाइयों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के प्रसिद्ध मेले को बूढ़ा बाबा के नाम से आयोजन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के प्रसिद्ध मेले को बूढ़ा बाबा के नाम से आयोजित करने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला से मुलाकात की। उन्होंने मेला जल्द शुरू कराने की मांग की।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेले में नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इसका आयोजन निर्धारित समय पर कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को भी लाभ मिलता है। इसलिए प्रशासन को समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि मेले का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
ईओ दीपिका शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मेले के आयोजन को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही तैयारियों को अंतिम रूप देकर आयोजन संबंधी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी मेला पूर्व की भांति भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल में मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, मंडल महामंत्री रक्षित गर्ग और वरुण सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।