फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers resolved to expand the organization

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार का लिया संकल्प

Sun, 31 May 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
BJP workers resolved to expand the organization
दौराला - भराला गांव में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: स्वय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण को रविवार को दौराला मंडल के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

शक्ति केंद्र भराला के मन की बात प्रमुख जगपाल सिंह के आवास पर बूथ संख्या 271 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचार सुने। कार्यक्रम के बाद बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, डॉ. धनेश, संदीप, सुभाष, प्रताप चौधरी, संजीत, आयुष, बिट्टू, अजय, निखिल, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चिरौड़ी गांव में मंडल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में बूथ संख्या 176 पर बूथ अध्यक्ष सोहनवीर सिंह के आवास पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया। इस दौरान मोनू कश्यप, सोनू, सोहनवीर, धनवीर, सोनवीर, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed