{"_id":"5a8c1d6d4f1c1b805a8bad57","slug":"bjp-worker-relatives-beat-up-a-soldier-torn-the-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता के रिश्तेदार की दबंगई, सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता के रिश्तेदार की दबंगई, सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 20 Feb 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित सिपाही और थाने में बैठा भापजा नेता का रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में बस स्टैंड पर नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर फैंटम पर तैनात सिपाही से एक युवक की कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता का रिश्तेदार बताकर सिपाही से मारपीट करके वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस युवक और गाड़ी को थाने ले आई। उसे यहां से बगैर कार्रवाई किए छोड़ दिया।
विज्ञापन
खरखौदा बस स्टैंड से नंगला शुगर मिल को गन्ने के ओवरलोड ट्रक जाते हैं। ये ट्रक कौल रोड को मुड़ते हैं, जिसके चलते वहां जाम लग जाता है। इसलिए बस स्टैंड स्थित चौराहे पर दिन में फैंटम पुलिस तैनात रहती है। सोमवार शाम फैंटम सिपाही जाम खुलवा रहे थे। तभी सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी मेरठ की ओर से आई तथा चालक मैन बस स्टैंड पर स्कार्पियो खड़ी करके बाजार में जाने लगा। जाम लगने पर सिपाही ने उससे गाड़ी को रोड से नीचे उतारने के लिए कहा।
विज्ञापन
पढ़ें : भाजपा नेता और बसपा पार्षद भिडे़, घरों में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
युवक ने स्वयं को भाजपा कार्यकर्ता का रिश्तेदार बताते सिपाही का विरोध किया। जिस पर उक्त युवक और सिपाही में हाथापाई हो गई। आरोप है कि उक्त युवक ने मारपीट करते सिपाही की वर्दी फाड़ दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। सिपाही से सूचना पाकर थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस गाड़ी समेत युवक को थाने ले आई। इसकी जानकारी पाकर भाजपा कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने बगैर कार्रवाई किए आरोपी को छोड़ दिया। इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। वहीं, एसपी देहात का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/