फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader and BSP corporator Bhide, knock at home

भाजपा नेता और बसपा पार्षद भिडे़, घरों में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 28 Aug 2017 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 28 Aug 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
BJP leader and BSP corporator Bhide, knock at home
सीओ को जानकारी देता पीड़ित

टीपी नगर के मलियाना में नगर निगम द्वारा लगवाई जा रही एलईडी लाइट को लेकर भाजपा नेता और बसपा पार्षद भिड़ गए। दोनों के समर्थकों में जमकर लाठी डंडे चले। घरों में घुसकर पीटा गया। वहीं दोनों के समर्थकों ने थाने पर भी हंगामा किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


मलियाना में नगर निगम द्वारा खंभों पर एलईडी लाइट लगवाई जा रही है। रविवार को तीन बजे इसे लगवाने को लेकर बसपा पार्षद नरेश कुमार और भाजपा नेता पिंटू के बीच कहासुनी हो गई। इस पर दोनों के समर्थक लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घरों में घुसकर एक दूसरे को पीटा गया। सूचना पर पहुंची टीपी नगर थाना पुलिस ने जानकारी ली।
विज्ञापन


बसपा पार्षद नरेश कुमार का कहना था कि नगर निगम द्वारा एलईडी लगवाई जा रही थी, लेकिन पिंटू ने ये कहकर काम रुकवा दिया कि सरकार हमारी है, जहां वे चाहेंगे वही लाइट लगेगी। लाइट लगा रहे ठेकेदार के कर्मचारियों ने उन्हें ये जानकारी दी। सूचना पर वे मौके पर गए। उन्होंने पिंटू से आपत्ति जताई तो उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। उसके कपडे़ फाड़ दिए। वो उसके साथी जान बचाकर अपने एक जानकार के घर में घुसे तो उन्होंने घर में घुसकर पीटा। घर की महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ भी अभद्रता की। उनकी बेटी को भी खींचने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग लाठी डंडे और हथियार लेकर घर में घुसे

BJP leader and BSP corporator Bhide, knock at home
थाने में हंगामा करते लोग

उधर, पिंटू का कहना था कि पार्षद नरेश और उसके कुछ साथी क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध शराब का धंधा करा रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में कर दी थी। इसी रंजिश में पार्षद और उसके साथियों ने लाइट के बहाने उन पर हमला कर दिया। ये लोग लाठी डंडे और हथियार लेकर उनके घर में घुसे और पिटाई की। उन्हें और उनके भाइयों को चोट आई है। वे लगातार पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस आधा घंटे बाद पहुंची।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पक्षों को थाने ले गई, जहां दोनों के समर्थकों ने हंगामा किया। बखेडे़ की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया भी पहुंचे। थाने में वार्ता के प्रयास विफल होने पर दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी।

महिलाओं ने किया घेराव
पिंटू के पक्ष में भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा टीपी नगर थाने पहुंचे तो पार्षद के पक्ष में आई महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार है तो क्या उनके नेता दादागिरी दिखाएंगे। दलितों की बस्ती में लाइट नहीं लगेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलितों की सुनवाई नही हो रही। महिलाओं की कमल दत्त से खूब बहस हुई। महिलाओं ने कमल दत्त और पिंटू से भी खूब धक्का मुक्की की। कुछ महिलाओं ने कहा कि सत्ता की धौंस मत दिखाओ। ये तो आती जाती रहती है।

थाना प्रभारी के सामने ही उलझे लोग

BJP leader and BSP corporator Bhide, knock at home
जमकर हुआ हंगामा

झगड़े की सूचना पर भाजपा और बसपा के सैकड़ों समर्थक थाने पहुंच गए । इनमें दर्जनों महिलाएं भी थी। उन्होंने थाना घेर लिया और हंगामा काटने लगे। एसओ ब्रजेश शर्मा ने पार्षद नरेश और भाजपा नेता पिंटू को बुलाकर दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इंस्पेक्टर के सामने ही दोनोें में खूब बहस हुई। यहां तक कि  हाथापाई तक की नौबत आ गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिल गई है।

पुलिस ने खदेड़े समर्थक
थाने में दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे थे। कुछ में तो वहीं झड़प भी हुई। माहौल गर्माने लगा तो थाने के पुलिस कर्मियों ने भीड़ को लाठियां फटकाकर बाहर खदेड़ा। इसके बाद दोनों के समर्थक थाने के बाहर ही खडे़ रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed