फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will strengthen the organization to booth level in the Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी भाजपा, महिलाओं की भी दावेदारी

Mon, 10 Sep 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 10 Sep 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
BJP will strengthen the organization to booth level in the Lok Sabha elections
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में भाजपा नेतृत्व पूरी तरह जुटा है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है। वहीं दूसरी तरफ दावेदारों की दौड़ भी दिल्ली और लखनऊ के दरबार में शुरू हो चुकी है। अहम बात ये है कि इस बार मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा से दो महिलाओं की दावेदारी भी सामने आ रही है। जानें किन दो सीटों पर भाजपा को महिलाओं से हैं उम्मीदें :-
विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट वैश्य सीट मानी जाती है। 2009 से लगातार इस सीट पर भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल सांसद निर्वाचित होते आ रहे हैं। वह तीसरी बार भी प्रमुखता से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। लेकिन उनके सामने इस बार कई दावेदार प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमित अग्रवाल की दावेदारी सबसे अहम मानी जा रही है।

अमित अग्रवाल विधानसभा चुनाव में कैंट विधानसभा से मजबूत दावेदार थे, लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट कट गया था। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में जहां उन्होंने मथुरा में तो उपचुनाव में गौतमबुद्ध नगर में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव की कमान संभाली, उससे नेतृत्व उनसे खुश है। इसके अलावा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा इस बार भी प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जातिगत आंकड़ों से गाजियाबाद सीट ठाकुर बिरादरी के लिए मुफीद मानी जाती है तो मेरठ हापुड़ सीट वैश्य बिरादरी के लिए मुफीद मानी जाती है। लेकिन सरधना विधायक ठा. संगीत सोम की नजर इस बार मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर है। सूत्रों के अनुसार ठा. संगीत सोम यहां पर ठाकुर वोटों की बहुलता का दावा करते हुए नेतृत्व के सामने इस सीट पर मजबूती से दावा पेश कर रहे हैं। 

महिलाओं की भी टिकी है नजर
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर पहली बार महिलाएं भी दावेदारी करती नजर आ रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल के साथ ही महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कमेटी में कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रही हैं। इसके लिए इन दोनों ने भी आला नेताओंं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed