फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp tribute to Atal Bihari Vajpayee

Meerut News: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 25 Dec 2025 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
bjp tribute to Atal Bihari Vajpayee
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्रीनगर, नई सड़क स्थित पैम्प कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में अटल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। विनीत शारदा ने कहा कि अटल जी महान राजनेता, ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनके विचार, कविताएं और नेतृत्व आज भी देश को प्रेरित करते हैं। भाजपा की वर्तमान मजबूती का श्रेय अटल जी को जाता है। उन्होंने खुद को हमेशा कार्यकर्ता माना और कार्यकर्ताओं की शक्ति पर विश्वास किया। शारदा ने कहा कि अटल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को विश्व पटल पर साकार किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विकास की नई गंगा बहाई है। केंद्र व प्रदेश सरकारें अटल जी की विरासत को ऊंचा उठा रही हैं। इस मौके पर भाजपा पार्षद मास्टर सतपाल, धीरज गोयल, नवीन अरोड़ा, मनोज गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजय वर्मा, डॉ शोएब खान, डॉ केके खान, तरुण खटीक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed