फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP trembling with Rahul popularity in Gujrat : Raj Babbar

गुजरात में राहुल की लोकप्रियता से भाजपा घबराई : राज बब्बर

Tue, 28 Nov 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 28 Nov 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
BJP trembling with Rahul popularity in Gujrat : Raj Babbar
सहारनपुर में रोड शो करते राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि गुजरात में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है। नोटबंदी एवं जीएसटी पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने एवं देश का विकास कराने में सक्षम है। वह सोमवार को गंगोह के दूधला रोड पर कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रुशदा बेगम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें : साध्वी प्राची बोलीं, हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत
विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा कि राजीव गांधी ने निकायों को मजबूत करने का सपना देखा था। अब उनके सपनों को साकार करने समय आ गया है। कहा कि भाजपा को गुजरात में हार का डर सता रहा था। इसलिए ही उन्होंने साजिश के तहत हिमाचल और गुजरात का चुनाव अलग-अलग कराया। राहुल गांधी की गुजरात में बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है, इसलिए प्रधानमंत्री के अलावा 40 मंत्री गुजरात की खाक छान रहे है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश के निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत देश में अन्य स्थानों पर भी जीत का रास्ता तय करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि इन चुनाव में कांग्रेस सब पर भारी पड़ेगी। पश्चिमी उप्र प्रभारी विनीत चौधरी, जिला अध्यक्ष जावेद साबरी, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष नोमान मसूद, हमजा मसूद ने भी संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed