फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadhvi Prachi said identify and combat traitors

साध्वी प्राची बोलीं, हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत

Mon, 27 Nov 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Nov 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Prachi said identify and combat traitors
विहिप की नेता साध्वी प्राची आर्या - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। विहिप नेता साध्वी प्राची ने कहा कि आज हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस, सपा और बसपा ने जातिवाद का जहर घोला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पर ही भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन


मोहल्ला किशनपुरा स्थित एक सभागार में हुए कार्यक्रम में साध्वी प्राची ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार से गुंडे माफिया कांपते हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने हिंदुओं के साथ धोखा किया और उन्हें ठगा है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने जातिवाद का जहर घोलकर नफरत की खेती की। इसमें सपा और बसपा ने खाद डालने का काम किया। हम हिंदुओं की रक्षा के प्रति संकल्पबद्ध हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्म स्थली पर ही भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे। कहा कि उनके कार्यक्रमों की परमिशन इसलिए नहीं दी जाती कि हिंदू एकजुट ना हो जाएं। कहा कि 29 नवंबर को एकजुट होकर मतदान करें और भाजपा के प्रत्याशियों की जिताने का काम करें। इस दौरान महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें मोहन भागवत : देवबंदी उलमा
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि साध्वी ने कुछ दिन पहले भी विवादित बयान दिया था। साध्वी ने कहा था कि देवबंद आतंकियों की शरणस्थली है। पांच साल पहले ही यहां की जांच होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री के कमल हासन, शाहरुख खान और आमिर खान हिंदुओं को बदनाम कर रहे हैं। अयोध्या के मसले पर कहा था कि अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर ही बनेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed